विज्ञापन

Sanatan Premier League: हाथ में माला और मैदान में बल्ला, अनिरुद्धाचार्य से प्रदीप मिश्रा तक, SPL में चौके-छक्के लगाएंगे बड़े संत

Rajasthan News: आगामी 12 से 15 मार्च 2026 तक इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग (SPL) का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस अनूठी प्रतियोगिता का नेतृत्व देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं. इसमें देश के नामी संत क्रिक्रेट का बल्ला थामे अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे.

Sanatan Premier League: हाथ में माला और मैदान में बल्ला, अनिरुद्धाचार्य से प्रदीप मिश्रा तक, SPL में चौके-छक्के लगाएंगे बड़े संत
Sanatan Premier League
facebook

Sanatan Premier League Date:  भरतपुर - इंदौर में जल्द ही संतों का मेला लगने वाला है. लेकिन यह इस बार कोई प्रवचन पंडालों के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान में अपना दंभ खंभ दिखाने के लिए एक्टठा हो रहे है. आगामी 12 से 15 मार्च 2026 तक इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग (SPL) का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस अनूठी प्रतियोगिता का नेतृत्व देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं तक सनातन के संस्कार पहुंचाना और उनमें सेवा-भाव का आह्वान करना है.

 जब पिच पर उतरेंगे दिग्गज संत

सनातन प्रीमियर लीग की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें देश के वे प्रख्यात संत और कथावाचक हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें अब तक भक्तों ने केवल व्यास पीठ पर ही देखा है. आयोजन कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शत्रुध्न तिवारी ने बताया कि इस लीग में देश के बड़े संत और कथावाचक शामिल होने जा रहे हैं, जिनमें प्रदीप मिश्रा महाराज, इंद्रेश उपाध्याय महाराज, चिन्मयानंद बापू, रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य, त्रिलोचन दर्शन दास और अनिरुद्धाचार्य महाराज शामिल हैं.

युवाओं के लिए 'संस्कार' की नई पिच

इस आयोजन का मुख्य विजन युवाओं में सनातन संस्कृति के प्रति रुचि पैदा करना और उनमें सेवा-भाव का संचार करना है. लीग के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सनातन धर्म आधुनिक खेलों और शारीरिक फिटनेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है.

125 प्रतिभावान बच्चों का चयन भी खेलेंगे साथ में

SPL के लिए देशभर से कड़ी प्रक्रिया के बाद 125 बच्चों का चयन किया गया है. आयोजन कमेटी की ओर से इन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और खेल की निशुल्क व्यवस्था की गई है. 12 से 15 मार्च तक चलने वाली यह चार दिवसीय प्रतियोगिता राजस्थान के भरतपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा. जो 12, 13, 14, और 15 मार्च को इसे मैचिस का आयोजन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें; राजस्थान: जैसलमेर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, सोनार दुर्ग में टैक्सी में किया सफर, देखें तस्वीर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close