विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

Rajasthan Politics: SI परीक्षार्थी के घर पर पुलिस की दबिश से किरोड़ी नाराज, बेढम के आवास पहुंचे

SI Exam: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे विकास बिधूड़ी और मंजू को महेश नगर थाना पुलिस ने ले जाने की कोशिश की थी. इसके बाद किरोड़ीलाल मीणा मौके पर पहुंचे.

Rajasthan Politics: SI परीक्षार्थी के घर पर पुलिस की दबिश से किरोड़ी नाराज, बेढम के आवास पहुंचे

Dr. Kirorilal Meena: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्शन में सियासत गरमा गई है. कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Dr. Kirorilal Meena) ने सरकार को ही कटघरे में खड़ा दिया है. मामला गरमाने के बाद वह बुधवार दोपहर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के आवास पर पहुंचे. उन्होंने गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मुलाकात की. इस दौरान छात्रा मंजू शर्मा भी साथ में मौजूद थी. बता दें कि भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे विकास बिधूड़ी और मंजू को महेश नगर थाना पुलिस ने ले जाने की कोशिश की थी. तभी किरोड़ीलाल मीणा मौके पर पहुंचे और उनकी पुलिस अधिकारी से बहस भी हो गई. 

कैबिनेट मंत्री ने इंटेलिजेंस पर उठाए थे सवाल

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए इंटेलिजेंस पर भी सवाल खड़े किए थे. कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि SI भर्ती रद्द होनी चाहिए. राजस्थान की इंटेलिजंस की गलत रिपोर्ट के आधार पर छात्रों को परेशान किया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. किरोड़ीलाल के मुताबिक इंटेलिजेंस की रिपोर्ट है कि ये छात्र राइजिंग राजस्थान और 17 दिसम्बर को प्रधानमंत्री के दौरे में विघ्न डालेंगे, वो गलत रिपोर्ट है.

जानकारी मिलते ही पीछे-पीछे पहुंच गए किरोड़ीलाल 

जब महेश नगर थाना पुलिस ने दबिश दी तो मामले की सूचना मिलते ही मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी गोपालपुरा पहुंचे. पुलिस एक्शन से नाराज मंत्री की पुलिस से बहस भी हो गई और अधिकारी को फटकार लगाई. दरअसल, आगामी 5 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन की योजना तैयार की जा रही है. छात्रों का आरोप है कि इस आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की. वहीं, महेश नगर थाने की सीआई कविता ने बताया कि अंजू को सिर्फ बातचीत के लिए लेकर आई है. इस पर मंत्री गुस्सा हो गए. उन्होंने अकेली लड़की को देर रात थाने लेकर जाने पर सवाल उठाए. काफी देर तक ड्रामा चलता रहा. इसके बाद मंत्री ने मंजू को छुड़ाया और उनके घर भिजवाया. वहीं, विकास बिधूड़ी के घर से भी पुलिस टीम को हटवाया. मंत्री ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ और डीसीपी साउथ से बात कर पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई.

यह भी पढ़ेंः पीटीआई भर्ती परीक्षा मामले में बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन बोर्ड को हाईकोर्ट का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com