सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अल्ट्राटेक चौराहे के पास सवारियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
अल्ट्राटेक चौराहे के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक चौराहे के पास सवारियों से भरी एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसा इतना गंभीर था कि जीप में सवार कई लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए.
कुछ लोग गंभीर रूप से घायल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को वाहन और एंबुलेंस की सहायता से पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है.

हादसे की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इस सड़क दुर्घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
यह भी पढे़ं-
जोधपुर स्थित निजी अस्पताल में लगी आग, मरीज हुए दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट