विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2024

Gang War Averted: बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में थे दो नाबालिग, संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Major Gang War Averted In Jhunjhunu:नांगलिया में भैरूजी मंदिर के पास संदिग्ध दिखाई दिए दो नाबालिगों से पूछताछ के बाद जब तलाशी ली गई, तो एक दोनों नाबालिग के बैग में 5 लोडेड पिस्टल व 10 मैगजीन बरामद हुआ पुलिस ने दोनों से बरामद हथियारों जब्त कर​ते हुए उन्हें निरूद्ध कर लिया.

Gang War Averted: बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में थे दो नाबालिग, संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर

Two Minor Arrested In Joint Operation: झूंझूनू जिले के खेतड़ी में एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों के पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. नाबालिगों के पास से पुलिस ने 5 पिस्टल और 10 मैगजीन जब्त किया है. पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों नाबालिग किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं. जो संभवतः किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय से पहले ही दबोच लिया.

मेहाड़ा पुलिस और नीम का थाना डीएसटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया. पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों किसी बड़े गैंगवार को अंजाम देने वाले थे. 

दरअसल,  नीम का थाना डीएसटी के पास मुखबिर से टिप मिली थी कि दो युवक भारी मात्रा में हथियार लेकर मेहाड़ा थाना इलाके में घूम रहे है, जो किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में है. सूचना पर मेहाड़ा और डीएसटी नीम का थाना पुलिस सक्रिय हो गई.

नांगलिया में भैरूजी मंदिर के पास संदिग्ध दिखाई दिए दो नाबालिगों से पूछताछ के बाद जब तलाशी ली गई, तो एक दोनों नाबालिग के बैग में 5 लोडेड पिस्टल व 10 मैगजीन बरामद हुआ पुलिस ने दोनों से बरामद हथियारों जब्त कर​ते हुए उन्हें निरूद्ध कर लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक निरूद्ध किए गए दोनों नाबालिगों में एक झुंझुनूं जिले का तो दूसरा नीम का थाना जिले का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है कि कहीं किस गैंग से जुड़े हैं और हथियार लेकर क्यों घूम रहे थे. भारी मात्रा में हथियार मिलना, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जैसा संकेत दे रहे है. 

ये भी पढ़ें-राजस्थान में गैंगवार की सुगबुगाहट, पुलिस को मिली है जबरदस्त इनपुट, कैलाश मांजू के घर के बाहर जवानों की तैनाती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com