विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने बेटे-बहू और पोते-पोती के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, चर्चाओं में विनायक प्रताप सिंह

तस्वीर में देखा जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के लिए वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह भी मौजूद है. जबकि वसुंधरा के पोते-पोती भी वहां मौजूद है.

वसुंधरा राजे ने बेटे-बहू और पोते-पोती के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, चर्चाओं में विनायक प्रताप सिंह
वसुंधरा राजे के परिवार की पीएम से मुलाकात

Vasundhara Raje Family Meet PM Modi: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार (9 मार्च) को चर्चाओं में दिखा. दरअसल, वसुंधरा राजे अपने बेटे-बहू के अलावा अपने पोते और पोती के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. वैसे तो दिल्ली में हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है. लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात के बात चर्चा भी शुरू हो गई है. पीएम मोदी के साथ वसुधरा राजे और उनके परिवार की मुलाकात का फोटो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

वायरल तस्वीर में देखा जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के लिए वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह भी मौजूद है. जबकि वसुंधरा के पोते-पोती भी वहां मौजूद है. लेकिन वसुंधरा के पोते जिसका नाम है विनायक प्रताप सिंह काफी चर्चाओं में हैं. वैसे तो विनायक प्रताप सिंह सार्वजनिक रूप से कम दिखते हैं, लेकिन पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर चर्चाओं में दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विनायक प्रताप सिंह पहले भी आए थे सुर्खियों में

वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चाओं में आए थे. विनायक साल 2023 में पहली बार मतदान किया था. वहीं वह अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी कुछ स्थानों पर नजर आए थे. आपको बता दें, विनायक प्रताप सिंह अपने बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह इसे लेकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. जिसमें वह फिटनेस को लेकर बात करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी से खास बातचीत

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान विनायक प्रताप सिंह से बातचीत करते हुए भी पीएम देखे गए. पीएम मोदी ने विनायक से काफी खास बातचीत करते हुए दिखे. उनकी बातचीत को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं. क्योंकि सियासी गलियारों में विनायक प्रताप सिंह को लेकर बात शुरू हो गई है कि वह राजनीति में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं. माना जा रहा है कि वह अपनी दादी वसुंधरा राजे की विरासत की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं.

बता दें, विनायक प्रताप सिंह फिटनेस को लेकर काफी सजग और जागरूक है, वह जिमिंग के साथ-साथ ओपन एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं. विनायक दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं.
 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close