विज्ञापन

Weather Alert: राजस्‍थान में पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव, आंधी बार‍िश की संभावना; गर्मी से म‍िलेगी राहत 

Weather Update: चूरू, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर बार‍िश का येलो अलर्ट है.  हल्की बार‍िश के साथ तेज हवा की संभावना है.

Weather Alert: राजस्‍थान में पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव, आंधी बार‍िश की संभावना; गर्मी से म‍िलेगी राहत 
फाइल फोटो.

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में अगले सप्‍ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.  मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 38.8 डिग्री, फलोदी में 38.4 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री, बीकानेर में 36.3 डिग्री व चुरू में 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा. 

हल्के बादल छाए रहे 

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, राज्य में एक नए पश्चिम विक्षोभ का असर शनिवार से शुरू हो गया. इसके असर से शनिवार शाम कई जगह हल्के बादल छा गए रहे, और हवा चली, जिससे लोगों को राहत मिली. आज भी इसका देखने को मिल रहा है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

बादल गरज के साथ बूंदाबांदी 

मौसम केंद्र के अनुसार, 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के उत्तरी भागों तथा गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों एवं आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल गरजने तथा बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

20 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 

मौसम विभाग के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18-20 मार्च के दौरान सक्रिय होने वाला है. इसकी वजह से कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने एवं बारिश होने की संभावना है. राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होने से 'लू' से राहत बने रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में सरेआम फायरिंग की चर्चा! पुलिस ने दर्ज की FIR, यूथ कांग्रेस के चुनाव से जुड़ा है मामला 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close