विज्ञापन

चर‍ित्र के शक में पत्‍नी की हत्‍या, शराब के नशे में धुत पत‍ि ने सर‍िया और लाठी-डंडे से पीटा 

15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी, और पत्‍नी के चर‍ित्र पर शक करता था, और 3 साल से प्रताड़‍ित कर रहा था. बुधवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और व‍िवाद करने लगा. 

चर‍ित्र के शक में पत्‍नी की हत्‍या, शराब के नशे में धुत पत‍ि ने सर‍िया और लाठी-डंडे से पीटा 
हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम.

धौलपुर सैपऊ थाना क्षेत्र के भूरा पुरा गांव में द‍िनेश कुशवाहा ने बुधवार रात पत्नी मथुरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आज सुबह पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लिया है. मायके वालों ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. 

साल 2011 में हुई थी शादी 

मृतका की छोटी बहन गुड़िया ने बताया क‍ि साल 2011 में बड़ी बहन मथुरा की शादी भूरा पुरा गांव में दिनेश के साथ हुई थी. शादी के कुछ साल बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया. गुड़िया ने बताया क‍ि उसका जीजा दिनेश बहन की चरित्र पर शक करता था. 3 साल से परेशान कर रहा था. आचरण को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई करता था.

शराब के नशे धुत था पति  

15 अप्रैल की रात्रि को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंच गया था. दोनों पति-पत्नी में फिर से चरित्र को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद सरिया और लाठी से पीट-पीट कर मथुरा की हत्या कर दी.  गुड़िया के मुताबिक रात को ही मायके पक्ष के लोगों को खबर लग गई थी.  परिजन और पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही पति घर से फरार हो गया था.  

खून के धब्बे और टूटी चूड़ियां मिली

मौके से खून के धब्बे, टूटी चूड़ी, लाठी और एक कंबल पुलिस को बरामद हुआ है. ऐसा प्रतीत हो रहा है आरोपी ने लाठी से पीटकर हत्या की है. शायद विवाहिता ने खुद को बचाने का भी प्रयास किया है. घटना स्थल को पुलिस ने सील कर दिया है. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, एफएसएल टीम ने घटना से नमूने एकत्रित किए. 

सीओ ने दो टीम गठित की

सीओ अनूप कुमार ने बताया क‍ि हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है. साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है. संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है. बताया कि घटनास्थल का बारीकी से पुलिस ने निरीक्षण किया है. मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है. घटना के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है. आरोपी पति को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें: DA Hike पर आर या पार! कैबिनेट सचिव को पत्र, आज लंच-आवर में प्रोटेस्‍ट, जान लीजिए 2 और बड़े अपडेट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close