राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 का मामला अभी भी खत्म होता नहीं नजर आ रहा है. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 4 अप्रैल को भर्ती को रद्द रखने का फैसला दिया. वहीं, परीक्षा में चयनित 750 से अधिक प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर्स ने सरकार को नार्को टेस्ट की चुनौती देते हुए एफिडेविट भेजा है. चयनित ट्रेनी एसआई के अभिभावकों ने सरकार को शपथ पत्र भेजकर अपनी योग्यता और ईमानदारी प्रमाणित करने की पेशकश की है. पत्र में लिखा गया है कि चयनित ट्रेनी एसआई अभ्यर्थियों का नार्को/पॉलीग्राफ टेस्ट करवा लिया जाए. इसे ही अंतिम साक्ष्य माना जाए. #RajasthanSIRecruitment #HighCourtDecision #750SIAffidavit #NarcoTestChallenge #SIBharti2021 #RajasthanPoliceUpdate #JusticeForMerit #SOGInvestigation #RajasthanNews #SubInspectorControversy #ParentProtest