570 Gram Heroin Seized: सीमावर्ती खेत से मिली 570 ग्राम हेरोइन,BSF और पुलिस का बड़ा एक्शन Crime News

  • 3:24
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026
570 Gram Heroin Seized: सीमावर्ती खेत से मिली 570 ग्राम हेरोइन, BSF और पुलिस का बड़ा एक्शन Crime News श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सीमावर्ती इलाके में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एक खेत से 570 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार CID से मिले इनपुट के आधार पर BSF और पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ, जिसकी जांच में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। हेरोइन बरामद होने के बाद BSF, CID और पुलिस की टीमों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। अधिकारियों द्वारा अन्य संदिग्ध वस्तुओं और संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई हैं। #sriganganagar #srikaranpur #bsf #cid #heroinseized #drugsmuggling #bordersecurity #rajasthannews #breakingnews #rajasthanbreaking #pakistanborder #drugmafia Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो

Doatasara_589044
9:23
अक्टूबर 21, 2026 13:15 pm IST