Jaipur Congress Protest: Ritu Barala Case में कांग्रेस का अगला कदम, कोर्ट का रुख करेगी पार्टी!

  • 10:25
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026
Jaipur Congress Protest: Ritu Barala Case में कांग्रेस का अगला कदम, कोर्ट का रुख करेगी पार्टी! रितु बराला प्रकरण को लेकर जयपुर में कांग्रेस का तीन दिनों से जारी धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने जीरो FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने पर अब पार्टी ने कोर्ट जाने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि जीरो FIR के नियमों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि अधिकारियों ने लिखित रूप में बताया कि इस मामले में FIR दर्ज नहीं की जा सकती। वहीं पुलिस का पक्ष है कि संबंधित मामले में पहले से दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। इसी आधार पर जयपुर में जीरो FIR दर्ज नहीं की गई। अब कांग्रेस इस पूरे मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी कर रही है। देखिए इस राजनीतिक और कानूनी विवाद की पूरी रिपोर्ट। #ritubaralacase #govindsinghdotasra #congress #jaipurnews #zerofir #rajasthanpolitics #congressprotest #politicalnews #rajasthannews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो

Doatasara_589044
9:23
अक्टूबर 21, 2026 13:15 pm IST