ऋतू बराला केस में जीरो FIR की मांग को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और कमिश्नर के बीच बातचीत चल रही है. खबर है कि इस वार्ता के दौरान जीरो FIR दर्ज करने पर सहमति बन सकती है, और सहमति बनने के बाद ही कांग्रेस अपना धरना खत्म कर सकती है. कांग्रेस पिछले तीन दिनों से कमिश्नरेट पर डटी हुई है, और अब सबकी नजर इस वार्ता के नतीजे पर है.