धौलपुर के सिकरौदा गांव में एक युवक और दो नाबालिगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार और इसी गांव के निवासी थे, जो एक दिन पहले बसेड़ी क्षेत्र के आखपुरा गांव से निकले थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.