Rajasthan ForeignTourists:62 विदेशी सैलानी शाही ट्रेन से पहुंचे बीकानेर,स्वागत देख हुए दीवाने

  • 1:10
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2026
विश्व प्रसिद्ध शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' 64 सैलानियों (62 विदेशी और 2 भारतीय) के साथ बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेड कारपेट बिछाकर, तिलक लगाकर और राजस्थानी धुनों के साथ देसी-विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया. इस शाही सफर और राजस्थान की मेहमाननवाजी से प्रभावित होकर विदेशी पर्यटकों ने भारत की संस्कृति और अपने अनुभव की जमकर तारीफ की.

संबंधित वीडियो