राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणामों में जनता ने बड़ा संदेश देते हुए 5 मौजूदा विधायकों, पूर्व मंत्रियों और सांसदों के रिश्तेदारों समेत 15 से अधिक दिग्गजों को करारी शिकस्त दी है.
चुनाव के दौरान राजनीतिक रसूख और पारिवारिक पहचान पूरी तरह फेल नजर आई, और जनता ने साफ कर दिया कि अब सिर्फ मेहनत और विकास ही मायने रखता है.
इसके साथ ही, पंचायतों के परिसीमन से उपजे आक्रोश के कारण मतदान बहिष्कार का दायरा 2 जिलों से बढ़कर 12 जिलों तक पहुंच गया, जो एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है.