मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित एक होटल में पुलिस अधिकारियों द्वारा बालिग कपल को धमकाने और बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का वीडियो सामने आया है.
होटल संचालक ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा हर महीने पैसों की मांग की जा रही थी और रकम न मिलने पर इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था.
वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर ASP, SDOP और कोतवाली टीआई सतीश तिवारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है.