अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह एक गंभीर और संवेदनशील मामले के कारण सुर्खियों में है, जहां एक नाबालिग ने आरोप लगाया है कि नाबालिग रहते हुए दरगाह परिसर में उसका निकाह कराया गया और बाद में वह गर्भवती हो गई. शिकायत मुंबई में दर्ज हुई थी, जहां से मुंबई पुलिस ने जीरो FIR अजमेर भेजी. इसके आधार पर अजमेर के दरगाह थाने में POCSO एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.