20 नवंबर को होने वाले बाबा खाटू श्याम के भव्य जन्मोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.
बंगाल से आए 20 विशेष कारीगर भगवान विष्णु के 10 अवतारों की थीम पर मंदिर को सजा रहे हैं, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पटाखों पर बैन लगा दिया है.
इस पावन पर्व पर बाबा को छप्पन भोग लगाकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसके लिए देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है.