डीडवाना के मल्लाबास गांव के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठीं और आसमान में दूर से धुएं का गुबार दिखाई दिया. आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. मौके पर दमकल पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी के टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, जबकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और उसकी जांच की जाएगी.