उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में चल रही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में देश भर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है.
इसी कड़ी में राजस्थान के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी कुंडा पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है.
चुनावी माहौल के बीच आस्था के इस बड़े मंच पर दिग्गजों के एक साथ जुटने को आगामी नए राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.