Alwar Hindu Protes: बीच शहर में गौवंश के अवशेष मिलने से भारी बवाल | Crime News | Viral Video

  • 10:48
  • प्रकाशित: अप्रैल 10, 2026

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन चौराहे के पास गाय के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई. देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर करीब 4 घंटे तक धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने अग्रसेन सर्कल पर ही बैठकर नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार (9 अप्रैल) रात करीब 9 बजे सबसे पहले कुछ लोगों ने संदिग्ध हालत में गाय के अवशेष देखे. सूचना तेजी से फैली और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए. #AlwarNews #GauVansh #HinduProtest #AlwarBandh #RajasthanNews #AgrasenCircle #BreakingNews #PoliceAction #GauRakshak #RajasthanCrime #TensionInAlwar #JusticeForCow

संबंधित वीडियो