अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। आरोपी एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अगवा कर राजस्थान से बाहर ले गया। 4 महीने तक पीड़िता को अलग-अलग राज्यों में रखा गया, जहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।