राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने DGP को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस जो तांडव नृत्य कर रही है, उसे तुरंत रोका जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस माहौल में कोई मर्डर या खून-खराबा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार, पुलिस और प्रशासन की होगी।