धौलपुर नगर परिषद चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों को झटका लगा है। शहर के नगर परिषद में व्यापारी गिरीश गर्ग को निर्विरोध सभापति चुना गया है। इसके अलावा, जिले की बसेड़ी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा हुआ है, जहां राघवेंद्र कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं, सरमथुरा नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है।