राजस्थान के बहुचर्चित एसआई (SI) भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी (SOG) को एक और बड़ी सफलता मिली है। जयपुर से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण एक और अभ्यर्थी बृजेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया है।