मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में इस बार सर्दी का असर कमजोर रह सकता है, क्योंकि प्रशांत महासागर में मजबूत अल नीनो की स्थिति बनने से पश्चिमी विक्षोभ कम आ सकते हैं. मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के नवंबर पूर्वानुमान के मुताबिक राजस्थान और गुजरात में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है, खासकर पश्चिमी राजस्थान में, जबकि पूर्वी राजस्थान में 1 से 2 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है. साथ ही नवंबर में ज्यादातर जगहों पर सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है.