पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने "बजट फाइल्स" नाम की वीडियो सीरीज जारी की है, जिसके जरिए वे भाजपा सरकार के अधूरे कामों को उजागर करने और "3 साल बनाम 5 साल" के नैरेटिव का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं. पहली दो कड़ियों में जल जीवन मिशन (JJM) के अधूरे कामों को निशाना बनाया गया है, और गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने 1 साल में 13 लाख नल लगाए, जबकि भाजपा ने 3 साल में 12 लाख. उन्होंने इस पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है, और इसे गहलोत का बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है.