बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम मची हुई है, जहां राजधानी पटना से लेकर राजनीतिक गलियारों तक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. बीजेपी नेता नितिन नवीन के आवास पर पारंपरिक छठ गीत गूंज रहे हैं, वहीं प्रशांत किशोर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस महापर्व की आस्था में डूबे नजर आए. इस वीडियो में देखिए कैसे राजनेताओं और फिल्मी सितारों ने पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ छठ का यह पवित्र त्योहार मनाया है.