पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने पैतृक गांव कृपाराम की ढाणी पहुंचकर ग्राम पंचायत सुतौप के बूथ संख्या 193 पर परिवार सहित मतदान किया. पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों में सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं में भारी उत्साह और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इस वीडियो में देखिए कैसे मतदान केंद्र पर आम जनता के साथ दिग्गजों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया.