राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मूल्यांकन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक सख्त नया नियम लाने की तैयारी की है. यदि कॉपियों की जांच के दौरान 20 या उससे अधिक प्रश्नों के अंकों में बदलाव जैसी लापरवाही मिलती है, तो संबंधित परीक्षक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा. बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने संकेत दिए हैं कि डिबार और मानदेय कटौती के बेअसर होने पर अब यह आर्थिक दंड की व्यवस्था चालू सत्र से लागू होगी.