पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया है, जिसमें 25 जिला परिषदों और 116 पंचायत समितियों के लिए वोट डाले गए. बांसवाड़ा के डूंगरा छोटा में सबसे ज्यादा तो बूंदी के नैनवा में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया, साथ ही कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें भी आईं.इस चरण में कई दिग्गज नेताओं और उनके परिजनों की राजनीतिक साख दांव पर लगी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.