उत्तर प्रदेश के कुंडा स्थित बेंती राजभवन परेड ग्राउंड में विधायक राजा भैया द्वारा 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान में कला, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संगम देखने को मिलेगा, जिसमें कवि बाबा सत्यनारायण मौर्य समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी. कथा के आयोजन से पहले राजा भैया ने बयान देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को जगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जो सोने का नाटक कर रहे हैं उन्हें कैसे जगाया जाए.