अंडर-19 एशिया कप के महामुकाबले (फाइनल) में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना दबदबा बनाए रखा और पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही युवा टीम इंडिया ने देश का नाम रोशन किया है और सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है.