Bagidora MLA Fake Degree Case: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से भारत आदिवासी पार्टी( BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. विधानसभा में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी कार्रवाई के बाद, अब SOG ने विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ फर्जी स्नातक डिग्री के आधार पर सरकारी शिक्षक बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है. #JaikrishnaPatel #Bagidora #BAP #FakeDegreeCase #RajasthanNews #SOG