राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आ रही है। नोखा के एक रिहाइशी इलाके में अचानक जमीन धंसने से 30 फीट चौड़ा और लगभग 40 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और आसपास के कई मकान अब खतरे की जद में हैं।