मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने माही बांध के टापुओं को 'सिटी ऑफ 100 आइलैंड्स' (City of 100 Islands) के रूप में विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार किया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि वागड़ अंचल की अर्थव्यवस्था और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।