Rajasthan News: ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नरवद खेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप सवार करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रेलर के अचानक रॉन्ग साइड में आ जाने के कारण पिकअप अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। दुर्घटना के वक्त पिकअप में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। #BeawarNews #JawajaAccident #RajasthanNews #RoadAccident #NarvadKhera #BreakingNews #PickUpAccident #RajasthanRoadAccident #JawajaPoliceStation #BeawarLatestNews