डूंगरपुर जिले के भबराना से आसपुर जा रही एक निजी स्कूल बस अचानक सोम नदी के बीचों-बीच फंस गई। दरअसल, सोम नदी पर बने मुख्य पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसके कारण रास्ता डायवर्ट किया गया था। अस्थाई रास्ता सूखी नदी के बीच से निकाला गया था, लेकिन बीती रात अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण वहां पानी आ गया।