राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए यमुना जल समझौते को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। डोटासरा के मुताबिक, जिसे मुख्यमंत्री MOU कह रहे हैं, वो असल में सिर्फ एक MOA है।