राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच एनडीटीवी राजस्थान के संपादक ईश्वर सिंह भाटी ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से एक्सक्लूसिव बातचीत की। टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी पर सरकारी मशीनरी और पुलिस के दुरुपयोग, फर्जी वोटर लिस्ट, और परिसीमन में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए।