राजस्थान के बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और पोकरण में नगर निकाय अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सियासी हलचल तेज रही। बाड़मेर नगर परिषद में विधायक प्रियंका चौधरी की मौजूदगी में भाजपा के गंगा मिशन अग्रवाल, गौतम कुमार सिंघवी और सुनील सिंघवी ने पर्चा भरकर बाड़मेर को कांग्रेस मुक्त बनाने का दावा किया। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में कुल चार नामांकन दाखिल हुए, जिनमें भाजपा से अनिल (सिंबल प्रत्याशी), शैलेंद्र सिंह झंवर व सुदर्शन रामपुरिया और कांग्रेस से नगेंद्र सिंह राठौड़ मैदान में उतरे.