जयपुर के खो नागौरयान इलाके में हुए भीषण अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धमाके के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कयूम को पुलिस और DST ईस्ट की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई थी।