राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 7:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।