JJM Scam Rajasthan: जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी पाइपलाइन के रूप में सामने आ रहा है। एसीबी की अचानक हुई दबिश में 10 हजार करोड़ से अधिक के टेंडरों और ‘शेड्यूल ऑफ पॉवर एंड प्रोसीजर’ से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच से फाइल और हकीकत दोनों की तस्दीक होगी।फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, टेंडरों की क्लबिंग, ऊंची दरों पर काम और बिना काम भुगतान की परतें एक–एक कर खुल रही हैं। कुछ आरोपियों से उनके ठिकानों की तस्दीक करवाने के साथ नक्शा-मौका की तस्दीक करवाई जाएगी। एसीबी कार्यों की वास्तविक स्थिति, और कागजी रिकॉर्ड के बीच अंतर की भी जांच कर रही है। #JJMScam #RajasthanNews #ACB #CorruptionExposed #JalJeevanMission #RajasthanPolitics #10000CroreScam #BreakingNews #AntiCorruption #Investigation #PublicMoney #RajasthanUpdate