राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ओसियां के पास भारतमाला रोड पर एक तेज रफ्तार थार (Thar) गाड़ी ने कहर बरपाया है। ओवरस्पीडिंग के कारण हुए इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।