Iran-US War की आंच पहुंची Rajasthan, Kota के किसानों की बढ़ी चिंता! Rajasthan News | Farmers News

  • 6:04
  • प्रकाशित: मार्च 28, 2026

Farmers News: दुनिया के एक कोने में गूंजती मिसाइलों की आवाज़ अब राजस्थान के खेतों तक पहुंच रही है! अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव अब कूटनीति के कमरों से निकलकर सीधे हाड़ौती के लहसुन किसानों की जेब पर वार कर रहा है। इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कि कैसे सात समंदर पार छिड़ी जंग ने भारत के अन्नदाता की लागत बढ़ा दी है। पेट्रोकेमिकल सेक्टर में मची उथल-पुथल की वजह से लहसुन को पैक करने वाले प्लास्टिक कट्टों के दामों में भारी उछाल आया है। कोटा की भामाशाह अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों को अब पैकेजिंग के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है क्योंकि कच्चे माल की सप्लाई चेन बाधित हो गई है। #GlobalConflictImpact #IndianFarmers #GarlicMarket #HadotiGarlic #KotaMandi #IranIsraelWar #AgricultureNews #EconomyUpdate #SupplyChainDisruption #FarmingChallenges #PetrochemicalPrices #MarketAnalysis #RajasthanFarming #WarImpactOnIndia #ndtvrajasthan

संबंधित वीडियो