अलवर के सबसे सुरक्षित और पौश इलाकों में शुमार 'शांतिकुंज' में इन दिनों दहशत का साया है। सीसीटीवी में कैद हुई करीब आधा दर्जन संदिग्धों की गतिविधियों ने पूरे शहर की नींद उड़ा दी है। यह गिरोह करीब 25 साल पहले आतंक मचाने वाले 'कच्छा-बनियान धारी' (पारदी गैंग) की यादें ताजा कर रहा है।