दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS Summit का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत किसी के खिलाफ नहीं है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि मानवता सबसे पहले है। PM मोदी ने BRICS की 20वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि अब संगठन को एक नए और महत्वाकांक्षी एजेंडे के साथ आगे बढ़ना होगा।