राजस्थान निकाय चुनाव में मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। नागौर में बीजेपी ने अपने 40 से ज्यादा संभावित पार्षद प्रत्याशियों को बस और निजी वाहनों से नागौर से बाहर भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें जयपुर, उदयपुर या गुजरात जैसे स्थानों पर भेजे जाने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक तौर पर ठिकाने की पुष्टि नहीं हुई है।