राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर अब थमने वाला है। आखिरी दिन में सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जहां 'मोदी है तो मुमकिन है' और 'विकसित राजस्थान' के संकल्प के साथ धुआंधार रोड शो कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसे सरकार की विफलता बता रही है।