भरतपुर में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक विशाल जनसभा और रोड शो को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले समय में राजस्थान सरकार 4 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देगी।